उत्तरकाशी में बड़ा हादसा टला, गंगोत्री जा रही बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा टला, गंगोत्री जा रही बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी 41 यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

हादसा आज सुबह करीब पौने दस बजे हुआ जब बस संख्या UK13PA 0085 नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्री यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना धरासू पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 26 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस व हाइवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से पीएचसी डुण्डा में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

गंभीर बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox