संघ की बजरंग शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संघ की बजरंग शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव

बहादुरगढ़/-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा का वार्षिकोत्सव स्थानीय महर्षि दयानंद पार्क में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के 25 गणवेशधारी स्वयंसेवकों सहित लगभग 150 नागरिकों ने भाग लिया। ध्वजारोहण से शुरू और प्रार्थना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित योगाचार्य आर के वशिष्ठ ने अपने संबोधन में आज के महोत्सव को जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बताया।

इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के सह जिला कार्यवाह राकेश जी ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत की महान संस्कृति का सच्चा सेवक बताते हुए इसकी शिखर यात्रा से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सैनिकों की सहायता के परिणामस्वरूप 1963 में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने सहित विभिन्न राज्यों में बाढ़ सूखे व भूकंप जैसी हर प्राकृतिक आपदा के दौरान देशवासियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे आर एस एस के स्वयंसेवकों को उन्होंने मां भारती का सच्चा सपूत बताया। इस अवसर पर संघ के सह नगर कार्यवाह नागेंद्र लाकड़ा व नगर प्रचार प्रमुख अजय नारायण भी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox