उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- केदारनाथ धाम में आज सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान फिसलकर ज़मीन पर जा गिरा। इस हादसे में हेलीकॉप्टर को गंभीर क्षति पहुँची है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर एक निजी एविएशन कंपनी का था जो मेडिकल सेवा के अंतर्गत AIIMS ऋषिकेश में अनुबंधित था। आज यह हेलीकॉप्टर डॉक्टरों की एक टीम को लेकर केदारनाथ पहुंचा था। लैंडिंग के समय हैलीपैड के पास अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह पास की ढलान पर पलट गया। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, तीर्थयात्री और अन्य लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और हेलीकॉप्टर ऑपरेटर की टीम ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की और पायलट सहित सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी गड़बड़ी और मौसम की संभावित भूमिका को बताया जा रहा है। ADM रुद्रप्रयाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
हादसे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त अवस्था में ज़मीन पर पड़ा दिख रहा है और आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी