ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर: एक ही दिन में 14 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर: एक ही दिन में 14 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

ओडिशा/अनीशा चौहान/-  ओडिशा में शुक्रवार, 16 मई को कालबैसाखी तूफ़ान के साथ आई आकाशीय बिजली ने भयानक तबाही मचाई। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण एक ही दिन में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सबसे ज्यादा असर कोरापुट, गंजम, जाजपुर, धेनकनाल और गजपति जैसे जिलों में देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 19 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।

दरअसल, शुक्रवार को ओडिशा के कई हिस्सों में कालबैसाखी तूफ़ान के साथ तेज बारिश और बार-बार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान बिजली गिरने से 14 लोगों की जान चली गई, जिनमें छह महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। मृतकों में कोरापुट में तीन, जाजपुर और गंजम में दो-दो, जबकि धेनकनाल और गजपति में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

घटना के बाद सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस प्राकृतिक आपदा ने राज्य में आपातकालीन सेवाओं की खामियों को भी उजागर कर दिया है। विशेष रूप से जाजपुर ज़िले में एम्बुलेंस की देरी की शिकायतें सामने आईं, जिससे कई पीड़ितों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox