ऑपरेशन सिंदूर व बीएसएफ जवान की सुरिक्षत वापसी के लिए रक्षा राज्यमंत्री से मुलाक़ात कर दिया धन्यवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन सिंदूर व बीएसएफ जवान की सुरिक्षत वापसी के लिए रक्षा राज्यमंत्री से मुलाक़ात कर दिया धन्यवाद

 
रणबीर सिंह/- अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय पूर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ से मुलाकात भारतीय सेनाओं द्वारा दुश्मन को धूल चटाने के लिए मुबारकबाद एवं बधाई दी।

अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जयहिंद की सेना पाक आंतकियों के अड्डे ढ़ेर करने साथ ही पाकिस्तानी सेना को 96 घंटे में धूल चटाई साथ ही बीएसएफ जवान पूर्णम साहू की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए देश भर के एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ़ से लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को सैल्यूट सलाम जिंहोने जो कहा सो किया यानी कि घर में घुसकर पाक आतंकियों को मारा। भारतीय सेनाएं यही नहीं रूकी बल्कि आतंकियों के 9 अड्डे ध्वस्त किए साथ ही बहावलपुर मुरिदके एयर डिफेंस को तबाह किया इस के अलावा 100 से अधिक संख्या में आतंकियों को हूर के पास जहन्नुम पहुंचा दिया। 

पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा भारत के पूर्व अर्धसैनिकों की ओर से लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को सलाम किया कि उन्होंने भारतीय सेनाओं के साथ बीएसएफ जवानों के शौर्य की सराहना की। मुलाकात के दौरान माननीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि अभी ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है अगर दुश्मन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आए तो दुबारा सबक सिखाया जाएगा।

महासचिव रणबीर सिंह ने मुलाकात दौरान राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन व अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष स्थापित करने का मुद्दा उठाया। मंत्री जी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों मुद्दों को माननीय प्रधानमंत्री जी के पास उचित कार्रवाई हेतु भेजने का भरोसा दिलाते हुए कहा समस्त राष्ट्र भारतीय सेनाओं एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों के द्वारा की जा रही सर्वोच्च सेवाओं का ऋणी है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह के अलावा पूर्व आईजी आईटीबीपी श्री केपी सिंह, पूर्व आईजी आईटीबीपी श्री आंनद निंबाड़िया, पूर्व डीआईजी बीएसएफ श्री गजेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व इंस्पेक्टर बिशन सिंह व महासचिव रणबीर सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर अलॉइंस की ओर से माननीय मंत्री जी को जीत की खुशी में जय हिन्द का तिरंगा पटका व फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox