पाकिस्तान का दावा हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान का दावा हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं

-आदमपुर एयर बेस से पीएम मोदी की चेतावनी से घबराया पाक

इस्लामाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया और फिर आदमपुर एयर बेस पंहुचकर फौजियों से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ स्थगित किया है, रोका नही है। अगर जरूरत पड़ी तो इसे फिर चलाया जाएगा। पीएम मोदी की इस चेतावनी से पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया है और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों मे हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे, कि वह क्या रवैया अपनाता है। अगर उसने फिर से कोई दुस्साहस किया, तो भारत की तीनों सेनाएं मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी के इस बयान पर अब पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत की कार्रवाई ने आक्रामकता की एक खतरनाक मिसाल कायम की है, जिससे पूरा क्षेत्र आपदा के कगार पर पहुंच गया है। उसने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों को भड़काऊ बताया है। पाकिस्तान ने कहा है कि ऐसे समय में जब क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे हैं, भारत के प्रधानमंत्री आक्रामक बयानबाजी करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। पंजाब के आदमपुर एयरबेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जोरदार चेतावनी से पाकिस्तान घबरा गया है। उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि हमने आतंकवाद से सभी संबंध तोड़ दिए हैं। ख्वाजा आसिफ के इस बयान को विशेषज्ञ पाकिस्तान की गिरती वैश्विक छवि को बचाने के लिए एक हताश प्रयास के रूप में देखते हैं।

’घर में घुसकर मारेंगे’: पीएम मोदी का सख्त संदेश
आदमपुर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत सदैव शांति के पक्ष में है, लेकिन यदि उकसाया गया तो दुश्मन को धूल चटाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा- तबाही। भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश। पंजाब के आदमपुर एयरबेस में इंडियन एयर फोर्स के वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ’जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकवादी बैठे थे, भारतीय सेना, भारत की वायु सेना और भारतीयों ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को यह भी दिखा दिया है कि पाकिस्तान में अब कोई जगह नहीं बची है जहां आतंकवादी बैठकर चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे।’

हमने आतंक से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैंः पाकिस्तान
लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 9 ठिकानों पर 7 मई को भारतीय हवाई हमलों में 100  से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिससे सीमा पार दहशत फैल गई है। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव और कूटनीतिक अलगाव के चलते, पाकिस्तान का रक्षा प्रतिष्ठान अब दशकों पुराने अपने आतंकी गठजोड़ से इनकार करके अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहा है। भारत के आक्रामक रुख और सीमा पार पाकिस्तान के अंदर तक आतंकी ढांचे को निशाना बनाने की उसकी मारक क्षमता ने पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर हास्य का प्रयाय बनाकर छोड़ दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ दिनों पहले स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था कि उनका देश यूरोप और अमेरिका के लिए पिछले तीन दशक से आतंकियों को पालने का काम कर रहा है। अब उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से सारे नाते तोड़ दिए हैं।

यह युग युद्ध का नहीं है तो आतंकवाद का भी नहीं
अब ख्वाजा आसिफ के आतंकवाद से नाता तोड़ने के दावे को पाकिस्तान को आर्थिक प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया से बचने की उनकी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि पाक‍सि्‍तान की फौज और सरकार जिस तरह आतंक को खाद पानी दे रहे हैं, वह एक दिन पाकि‍स्‍तान को ही खत्‍म कर देगा। अगर पाकिस्तान को अपना अस्तित्व बचाना है, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को खत्म करना होगा। शांति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है. उन्होंने दुश्मनों को यह भी संदेश दिया था कि आतंकी भारत को नहीं डरा पाएंगे। वे कहीं भी छिपे होंगे, क‍सि भी देश में होंगे, भारत उन्‍हें वहीं जाकर मारेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है। भारत अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाता रहेगा। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox