दिल्ली अध्यापक परिषद का वार्षिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली अध्यापक परिषद का वार्षिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली अध्यापक परिषद का वार्षिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुरू हो गया। कोरोना संकट के कारण यह अभ्यास वर्ग पहली बार ऑनलाइन गुगल मीट पर शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 18 से 24 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10बजे से 11रू15 बजे तक जारी रहेगा।
                             उक्त जानकारी देते हुए परिषद के प्रचार मंत्री अनिल कुमार चैधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम को शुरू करते हुए परिषद के महामंत्री श्री राजेन्द्र गोयल ने ऑनलाइन अभ्यास वर्ग के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इसमें उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में श्री जगदीश कौशिक, उत्तर क्षेत्र प्रमुख, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,श्री जयभगवान गोयल ,संरक्षक, दिल्ली अध्यापक परिषद सहित 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रख्यात समाजसेवी,माननीय रोशन लाल जी ने ष्हमारा वैचारिक अधिष्ठानष् विषय पर विचार रखते हुए कहा कि दुनिया में इस समय चार विचारधारायें चल रही हैं। इन चारों विचारधाराओं में एक भारतीए सनातन विचारधारा भी है जो पूरी दुनिया को जोड़ने की बात करता है।उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन के चार क्षेत्र है-धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष। वसुधैव कुटुम्बकम वाली यह हिन्दू जीवन पद्धति व दर्शन संकट के इस दौर में भी पूरी दुनिया को सहायता उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने विदुर नीति की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे छः बुराइयों निंद्रा, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस्य और दीर्घसूत्र  से दूर रहकर ही सफलता पा सकते हैं। कार्यक्रम का समापन श्री वेद प्रकाश अध्यक्ष, दिल्ली अध्यापक परिषद के उद्बोधन के पश्चात कल्याण मंत्र से हुआ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox