नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिले के बिंदापुर थाने की क्रैक टीम ने सर्विलांस के जरीये चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वही पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहले भी चोरी के तीन केसों में शामिल रहा है।
पुलिस के अनुसार बिंदापुर थाने की क्रैक टीम के हवलदार जितेन्द्र व सिपाही नरेश ने सर्विलांस की मदद से एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो चोरी के मोबाइल खरीदता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार एक मोबाइल चोरी के मामले में जांच कर रही टीम को उस समय सफलता हाथ लगी जब उन्होने उस फोन की स्थिति पता चली। टीम ने मौके पर पंहुचकर आरोपी शंकर उर्फ सन्नी पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी जेजे कालोनी पंखा रोड़ उत्तमनगर को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान मालूम किया कि आरोपी पहले भी तीन केसों मे शामिल रहा है और दिसंबर 2019 में जेल से छूटकर आया था। पुलिस उसके साथ जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस