दिल्ली के तीन युवा सिविल इंजिनियरों की एनसीआर नहर में डूबने से मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के तीन युवा सिविल इंजिनियरों की एनसीआर नहर में डूबने से मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बादली के गांव नौरंगपुर में एक काॅलेज के निर्माण कार्य में लगे दिल्ली के तीन युवा सिविल इंजिनियरों की गुरूकुल के पास एनसीआर नहर में डूबने के कारण मौत हो गई। तीनों युवक आपस में अच्छे दोस्त थे और दादरी तोए के पास एक कंपनी में बतौर सिविल इंजिनियर नौकरी कर रहे थे। गोताखोरों ने 18 घंटे की कड़ी मेहनत कर तीनों के शव नहर से बरामद कर लिए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा।
                                    पुलिस के अनुसार थाना बादली में रात को लगभग 12.00 सूचना मिली थी कि दिल्ली के तीन युवक प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी प्रेम नगर नजफगढ़, आशीष पुत्र विजयपाल निवासी मंशाराम पार्क उत्तमनगर व एस एम मुस्लिम पुत्र एस एम मोहसिन निवासी नांगलोई जो कि तीनों सिविल इंजिनियर है, घर नही पंहुचे है। पुलिस ने तीनों की तलाश आरंभ की और उनकी कार बहादुरगढ़-बादली रोड़ पर गुरूकुल के पास एनसीआर नहर पर मिली। पुलिस को पता लगा कि तीनो युवक नहर में नहाने उतरे थे लेकिन बाद में किसी को नही पता की क्या हुआ। इस पर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उन्हे खोजने की कार्यवाही शुरू करवाई तो पुलिस को दो युवकों के शव बरामद हो गये। जिसे देखते हुए बादली एसडीएम विशाल कुमार, बादली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार व तहसीलदार प्रभुदयाल भी मौक पर पंहुच गये और तीसरे युवक की तलाश जारी रखने के लिए कहा गया। करीब छः घंटे बाद शाम 5.30 बजे के करीब तीसरे युवक का भी शव बरामद हो गया। पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया है और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। यहां बता दें कि तीनों युवक सिविल इंजिनियर थे और नोरंगपुर गांव में एक काॅलेज का निर्माण करवा रहे थे। मंगलवार को घर वापिस जाते समय तीनों एनसीआर नहर में नहाने उतर गये और डूबने से उनकी मौत हो गई। गुरूग्राम को पानी देने वाली इस एनसीआर नहर में अभी तक अनेकों लोगो की डूब कर मौत हो चुकी है जिसेदेखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह इस नहर नही नहाने के चेतावनी बोर्ड लगाये हुए हैं। फिर भी लोग चोरी छुपे नहर में नहाने उतर जाते है और अपनी जान गवा देंते हैं। हालांकि पुलिस ने भी चेतावनी के साइन बोर्ड लगाए हुए हैं लेकिन फिर भी लोग बाज नही आ रहे है और इसे पिकनिक स्पाॅट मानकर नहाने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। अब पुलिस द्वारा अधिकारियों को पत्र लिखकर नहर किनारे ग्रिल लगवाने की बात की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox