श्री रमन बिहारी गौडीय मठ लगातार कर रहा निवाला का वितरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री रमन बिहारी गौडीय मठ लगातार कर रहा निवाला का वितरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में लाॅक डाउन के दौरान जनकपुरी का श्री रमन बिहारी गौडीय मठ लगातार 55 दिन से गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन खिलाने का काम कर रहा है। मठ निवाला प्रशाद के तहत सुबह-शाम जनकपुरी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लगातार भोजन वितरण का कार्य कर रहा है।
                                         इस संबंध में भक्ति वेदांत महायोगी महाराज ने बताया कि संकट के इस दौर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए मठ मंदिर के आसपास में किसी भी स्थान पर किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। भगवान को अर्पित किया गया भोजन प्रसाद बिल्कुल निशुल्क वितरित किया जा रहा है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर 2000़ लोगों को दोनो समय का भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद 8368763001 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें मदद व भोजन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होने बताया कि क्षेत्र के समाजसेवी भी इस काम बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है और अपना हर तरह का सहयोग कर रहे जिसके लिए मठ उनका आभार व्यक्त करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox