नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ चंडीगढ़ /नई दिल्ली /शिव कुमार यादव /भावना शर्मा/- प्रियंका गांधी ने श्रमिकों को उनके घरों तक भेजने के लिए कांग्रेस द्वारा एक हजार बसें उपलब्ध कराने की बात पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संकट की घड़ी में भी सहयोग करने की बजाए अब श्रमिकों के नाम पर राजनीति कर रही है ।साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले देश में कांग्रेस शासित राज्यों में मजदूरों के हितों की चिंता करें और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं को श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी हजम नहीं हो रही है और जिस तरह से भाजपा शासित राज्य श्रमिकों के हितों के लिए काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के उपाय कर रहे हैं उससे कांग्रेस में काफी बेचैनी देखी जा रही है। अपनी गिरती साख को संभालने के लिए आज कांग्रेश गरीब व असहाय मजदूरों को आगे रखकर खोखली राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब से हरियाणा के रास्ते यूपी बिहार जाने वाले श्रमिकों का पलायन बहुत अधिक संख्या में हो रहा है । पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और कैप्टन अमरिंदर सिंह हरियाणा की बात तो मान नहीं रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी को पंजाब जाना चाहिए और पंजाब के मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि आज पूरी कांग्रेस कोरोना से भी खतरनाक बीमारी की चपेट में है। विज ने कहा कि आज कांग्रेस पॉलिटिकल एजेंडे के अनुसार तमाशा कर रही है। कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के मामले पर गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता ने पराकाष्ठा की सारी हदें पार कर दी हैं और जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कांग्रेसी नेता ने अपने ट्वीट किया है। इसे सभ्य समाज इजाजत नहीं देता । विज ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा