भारत में इटली और स्पेन से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में इटली और स्पेन से ज्यादा हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली /शिव कुमार यादव /भावना शर्मा/- भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या एक लिस्ट में हमसे ज्यादा कौन देश में गुरुवार को प्रिय मरीजों की संख्या 63624 हो गई, जबकि इटली में 62752 और स्पेन में 54768 सक्रिय मरीज है। वही संक्रमण के मामले में भारत विश्व में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर अमेरिका है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 18 हजार 447 है. इसमें से 3583 लोग जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 48 हजार 534 लोग ठीक हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे के अंदर 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मरीजों का आंकड़ा हर रोज 5 हजार को पार कर रहा है। बुधवार को भी 5611 नए केस तो गुरुवार को 5609 नए मामले सामने आए थे। अभी देश में 66 हजार 330 एक्टिव केस हैं। जो इटली व स्पेन से ज्यादा है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 41 हजार 642 मामले हैं। 24 घंटे में यहां 2345 नए मामले दर्ज हुए। गुजरात में कुल 12 हजार 910 मामले हैं। यहां 24 घंटे में 371 केस दर्ज हुए, जबकि तमिलनाडु में गुजरात से ज्यादा कुल 13 हजार 967 मामले दर्ज हो चुके हैं, यहां 24 घंटे में 776 नए मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 659 है। अब तक यहां 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5567 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6227 है। यहां अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5981 है, जिसमें 270 लोग जान गंवा चुके हैं।
भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब तक लगभग 40. 32 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक 63624 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 45299 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं । मंत्रालय के अनुसार 70% से अधिक मृतक कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox