जीत के लिए भिड़ंत: बैंगलोर और राजस्थान आमने-सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जीत के लिए भिड़ंत: बैंगलोर और राजस्थान आमने-सामने

-मुकाबले में देखी गई जोरदार टक्कर

नई दिल्ली/क्रिकेट/सिमरन मोरया/- दोनों टीमों के हेड टु हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आरसीबी का राजस्थान पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें आरसीबी ने 16 मैच जीते जबकि राजस्थान को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बृहस्पतिवार को यहां आईपीएल के मैच में जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड में सुधार करना होगा। आरसीबी ने इस मैदान में अभी तक जो तीन मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि संजू सैमसन मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं। राजस्थान की उम्मीदें जीत से ही कायम रहेंगी।

पिछली हार का बदला लेना चाहेगी राजस्थान
इस मैच में राजस्थान आरसीबी से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। दरअसल, मौजूदा सत्र में यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। 13 अप्रैल को जयपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को उनके घर में नौ विकेट से हराया था। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। उनके खाते में 10 अंक और 0.472 का नेट रन रेट है। वहीं, राजस्थान आठ में से छह गंवाने के बाद चार अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं।

आरसीबी का राजस्थान पर पलड़ा भारी
दोनों टीमों के हेड टु हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आरसीबी का राजस्थान पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें आरसीबी ने 16 मैच जीते जबकि राजस्थान को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। राजस्थान के खिला आरसीबी का उच्चतम स्कोर 200 रहा है जबकि राजस्थान ने इस टीम के खिलाफ 217 रन का उच्चतम स्कोर बनाया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox