ऑफिस जाने वाली महिलाएं कुछ खास तरीकों से रख सकती हैं अपनी त्वचा का ध्यान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑफिस जाने वाली महिलाएं कुछ खास तरीकों से रख सकती हैं अपनी त्वचा का ध्यान

लाइफस्टाइल/सिमरन मोरया/- यदि आप दफ्तर जाती हैं तो अपनी स्किन का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि धूप और धूल का प्रभाव सीधा चेहरे पर ही पड़ता है।
एक समय था जब महिलाएं घर पर रहती थीं, और पुरुष नौकरी और व्यापार के लिए बाहर जाते थे। लेकिन आज के समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

दरअसल, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। इसलिए उन्हें अपनी स्किन का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जो जॉब करती हैं तो आपको कुछ स्किन केयर टिप्स अवश्य ही फॉलो करने चाहिए। यहां हम आपको इन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि शाम तक आपकी त्वचा भी खिली-खिली रहे।

सनस्क्रीन है जरूरी
यदि आप घर से बाहर निकलती हैं तो हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। भले ही आप गाड़ी से सफर करती हों, लेकिन फिर भी हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन को चेहरे से लेकर हाथों तक पर अवश्य लगाएं। ये आपकी त्वचा को तेज धूप और धूल से बचाकर रखेगा।

बाहर से आकर चेहरा धोएं
दफ्तर से लौटकर भले ही आप कितना भी थकी हों, अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश से अवश्य धोएं। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाएगी, जो मुंहासों और अन्य परेशानियों को जन्म देती है।

टोनर है जरूरी
गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी त्वचा पर किसी अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टोनर को घर पर भी लगा सकते हैं। टोनर को अपने बैग में रखें और बीच-बीच में चेहरा साफ करके इसे चेहरे पर लगाएं।

हल्का मेकअप हो
गर्मी के मौसम में कभी भी अपने चेहरे पर ज्यादा हैवी मेकअप अप्लाई नहीं करें। अपने मेकअप को हमेशा हल्का ही रखें। गर्मी में यदि चेहरे के पोर्स मेकअप की वजह से बंद हुए तो इससे आपकी परेशानी काफी बढ़ जाएगी। इसलिए जितना हो सके मेकअप लगाने से बचें।

हफ्ते में करें ये काम
हर हफ्ते अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब लेकर उसका इस्तेमाल करें। आप हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो बार स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो बिना सोचे स्क्रब का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को आंतरिक रूप से साफ करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox