मुख्यमंत्री आवास में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री आवास में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया

उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रातःकाल मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।

मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और कहा, “जिन परिवारों ने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उत्तराखंड वासियों की ओर से मेरी गहरी संवेदना है। यह हमला केवल निर्दोष पर्यटकों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता पर है।”

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि आतंकवादी तत्वों की जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। सरकार और सुरक्षाबल इस नृशंस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने एकजुट होकर इस दुःखद घटना के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट किया और शांति व एकता के संकल्प को दोहराया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox