चारधाम यात्रा 2025: मई के ऑनलाइन स्लॉट हुए फुल, यात्रा का पंजीकरण करने के लिए ये करें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चारधाम यात्रा 2025: मई के ऑनलाइन स्लॉट हुए फुल, यात्रा का पंजीकरण करने के लिए ये करें

-तीर्थ यात्रियों चुन सकते हैं ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख, हेमकुंड साहिब के 34633 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।


चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम के लिए मई माह में ऑनलाइन पंजीकरण के स्लॉट फुल हो गए हैं। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हैं। इस बार ऑनलाइन से आधार आधारित 60 प्रतिशत पंजीकरण किए जा रहे हैं। लेकिन स्लॉट उपलब्ध न होने से प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिन तीर्थयात्रियों को मई में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, उनके पास ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प है। इसके लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे।
केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। दोनों धामों की मई माह में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox