प्रेम धाम आश्रम में मनाया  गया भाईचारा एवं सद्भावना समारोह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेम धाम आश्रम में मनाया  गया भाईचारा एवं सद्भावना समारोह

-ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने किया समारोह का आयोजन -प्यार बांटते चलों गाने पर मेहमानों व बच्चों ने किया जमकर डांस

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- मंगलवार को प्रेम धाम आश्रम के ऑडिटोरियम मैं ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने भाईचारा एवं सद्भावना समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्यार बांटते चलों गीत पर सभी ने मिलकर डांस किया और एक दूसरें पर फूलों की वर्षा की।

समारोह की शुरुआत में ह्यूमन केयर इंटरनेशनल के निदेशक डॉक्टर मैसी ने सभी मेहमानों का सम्मान किया और सबके ऊपर फूलों की बारिश की गई। कार्यक्रम में मीडिया के सभी साथियों का सम्मान किया गया। प्रेम धाम के बच्चों ने देश भक्ति एवं एकता और अखंडता के ऊपर हृदय को छूने वाला नाटक पेश किया। डॉ. मेसी ने ह्यूमन केयर इंटरनेशनल के 40 वर्ष के कामों के बारे में बताया।

समारोह में प्रोफेसर आनंद कुमार वरिष्ठ, समाज शास्त्री प्रोफेसर राम अवतार शर्मा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दृष्टिहीन श्रीमती रमा भल्ला जी, शिक्षाविद धर्म बीर सिंह, शिक्षाविद जे सी अरोरा, समाजसेवी अशोक सहरावत, राजीव यादव,  विवेक त्यागी भारत विकास संगम दिल्ली, वरुण कथूरिया  एवन न्यूज चैनल के संपादक, राजेश शर्मा अध्यक्ष प्रकृति भक्त फाउंडेशन, अख्तर खान फिल्म मेकर, अश्वनी शर्मा प्रकृति भक्त फाउंडेशन, डॉक्टर राम निवास यादव, डॉक्टर फारुकी, श्रीमती नीतू त्यागी समाजसेवी, हैरी दास ह्यूमन केयर इंटरनेशनल, सुशील खन्ना पत्रकार, शिव कुमार संपादक मेट्रो न्यूज़, मुकेश भोगल संपादक समाचार निर्देश, दिलबाग सिंह नीलवाल व सुधाकर भारती के अलावा अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संस्था के सभी टीचर्स एवं पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए.। सबने एक साथ मिलकर देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया.। इसके बाद प्रीत भोज किया गया और एक दूसरे को विदा किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox