मुख्यमंत्री केजरीवाल व विरेन्द्र कादयान बने पालिका परिषद के सदस्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री केजरीवाल व विरेन्द्र कादयान बने पालिका परिषद के सदस्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एनडीएमसी ने अपने यहां दो नये नगरपालिका सदस्य बनाये है जिनमें नई दिल्ली से एमएलए होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र ने भारत के संविधान के प्रति विश्वास और निष्ठा की शपथ दिलाई। यह शपथ आज नई दिल्ली में जयसिंह रोड स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष परिषद की बैठक में दिलाई गई। इसके साथ ही विरेन्द्र कादयान को भी एनडीएमसी का विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र ने भारत के संविधान के प्रति विश्वास और निष्ठा की शपथ दिलाई।


                                        एनडीएमसी अधिनियम -1994, के  प्रावधानों द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में यहां की विधानसभा क्षेत्रों से दो निर्वाचित सदस्यों को सदस्य के रूप में  नामांकन के लिए  अधिसूचना जारी की गई हैं। एनडीएमसी अधिनियम के अनुसार, अपनी सीट लेने से पहले प्रत्येक नए सदस्य को, परिषद की बैठक में निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ लेना आवश्यक है, इसलिये आज इन सदस्यों को यह शपथ दिलाई गई है। पालिका परिषद की इस विशेष बैठक में पालिका परिषद अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र ने दिल्ली कैंट विधान सभा (एमएलए) क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कादियान को भी निर्वाचित श्रेणी के परिषद के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई ।
                                    दरअसल नई दिल्ली नगरपालिका परिषद अधिनियम, 1994 को जनवरी, 2012 में संशोधित किया गया था। एनडीएमसी (संशोधन) अधिनियम, 2011 के अनुसार, एक अध्यक्ष के नेतृत्व में तेरह सदस्यीय परिषद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का संचालन करती है। 12 सदस्यों में से, 2 सदस्य नई दिल्ली के निर्वाचन क्षेत्रों के विधायक हैं, जिसमें पूर्ण या आंशिक रूप से नई दिल्ली क्षेत्र समाहित हो और संसद सदस्य (सांसद) शामिल हैं, जो निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें पूर्ण या आंशिक रूप से नई दिल्ली क्षेत्र शामिल हैं। 5 आधिकारिक सदस्य और 4 केंद्र सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल होते हैं। इस अवसर पर पालिका परिषद के अन्य सदस्य – दिल्ली सरकार में शहरी विकास सचिव सुश्री मनीषा सक्सेना और दिल्ली राज्य इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक श्री विकास आनन्द के साथ पालिका परिषद के सचिव श्री अमित सिंगला और वित्तीय सलाहकार श्री पुष्कल उपाध्याय भी अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित थें ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox