होंडा सिटी कार व दूकान में चोरी का मामला अभी तक अनसुलझा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होंडा सिटी कार व दूकान में चोरी का मामला अभी तक अनसुलझा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना लाॅक डाउन के चलते द्वारका जिले के छावला थाने में चोरी की वारदाते बढ़ती ही जा रही है। जिसकारण लोग काफी दहशत में दिखाई दे रहे है। छावला थाने के दुर्गा विहार-फेज-1 में सोमवार को अज्ञात चोरों ने एक होडा सिटी कार व दो दूकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे लेकिन पुलिस को सूचना के बाद भी अभी तक यह मामला अनसुलझा ही बना हुआ है।
कोरोना लाॅक डाउन का फायदा उठा कर कुछ अज्ञात चोरो ने दुर्गा विहार फेज-1 में एक होडा सिटी पर हाथ साफ कर दिया। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि चोर भी होंडा सिटी कार में ही आये थे जिसका नंबर डीएल 4सी एएच 5161 बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोरो बंगाली कालोनी की पेंटर वाली गली में भी दो दूकानों के शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान चुरा कर फरार हो गये। हालांकि इसकी सूचना पीसीआर व छावला थाना पुलिस को भी दी गई है लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर ही बने हुए है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और कुछ सूचानयें भी एकत्रित की गई है जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox