भारतीय मूल की बीबीसी की एक संवाददाता के साथ की गई बदसलूकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय मूल की बीबीसी की एक संवाददाता के साथ की गई बदसलूकी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लंदन में बीबीसी की भारतीय मूल की एक संवाददाता के साथ 50 साल के एक शख्स द्वारा धमकाने और उससे बदसलूकी करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद आरोपित शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय पत्रकार के साथ यह बुरा बर्ताव किया गया, उस समय वह लीसेस्टर सिटी सेंटर से एक कार्यक्रम के प्रसारण की तैयारी कर रही थीं।
                                   ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के रविवार शाम को हुए राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया लेने के लिए सीमा कोटेचा अपने शो के मेहमानों के साथ संपर्क साध रही थीं, लेकिन दुर्व्यवहार के चलते उन्हें अपना प्रसारण रोकना पड़ा। जॉनसन ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को धीरे-धीरे समाप्त करने के विषय पर देश को संबोधित किया था। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी संवाददाता, उनकी प्रॉडक्शन टीम और मेहमान प्रसारण की तैयारी कर ही रहे थे, तभी उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार की घटना घटी। हम नस्लवाद या अपने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटना की शिकायत लीसेस्टरशायर पुलिस से की गई, जिसने जांच शुरू की और लीसेस्टर से सोमवार को रसेल रॉलिंगसन नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, ‘रविवार शाम को लीसेस्टर सिटी सेंटर में मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 50 साल के एक व्यक्ति पर उत्पीड़न के लिए धमकाने, बदसलूकी करने, अपमानजनक शब्द बोलने के आरोप दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद कोटेचा ने ट्वीट किया, ‘अफसोस है, एक व्यक्ति ने मेरे साथ अपमानजनक बातें की जिससे सभी के लिए चीजें खराब हो गयीं। उन्होंने कहा, ‘एक राष्ट्रीय संकट की रिपोर्टिंग को दुखद तरीके से बाधित किया गया। कोटेचा के समर्थन में हजारों संदेश आए हैं। जिसमें उन्हें इन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाये रखने की भी सलाह दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox