गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रहा प्रकृति भक्त फाउंडेशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रहा प्रकृति भक्त फाउंडेशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के तहत घरों में बंद गरीबों व जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रकृति भक्त फाउंडेशन नजफगढ़ क्षेत्र की कई कालोनियों में एक साथ सूखे राशन के वितरण के कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम दे रहा है। फाउंडेशन के इस कार्य में सोशल विजन टीम अपना पूरा सहयोग दे रही है।
                                   सोशल विजन टीम के अध्यक्ष राजेश शौकीन लीला ने बताया कि प्रकृति भक्त फांउडेशन के तहत उनकी संस्था भोजन वितरण व राशन वितरण का काम पिछले 20 दिन से कर रही है। टीम के सदस्य दूसरे समुहों के साथ मिलकर नजफगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में लोगों की जरूरत के हिसाब से भोजन व राशन देने का काम कर रहे है। उन्होने बताया कि आज टीम ने सोनिया व सीजो सर के सहयोग से हीरा एंक्लेव, धर्मपुरा, गोपालनगर, राणा जी एंक्लेव व इंदिरा पार्क में भोजन वितरण व सूखे राशन का करीब 1500 लोगों में वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जरूरतमंदों को उनके घरों पर जाकर भी राशन भेंट किया। आगे भी संस्था इसी तरह काम करती रहेगी ताकि लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox