द्वारका विधानसभा में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका विधानसभा में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

-भाजपा नजफगढ़ जिला उपाध्यक्ष रेखा चौहान और विनय चौहान ने छोड़ी भाजपा, थामा आप का दामन -आप के नेशनल संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहनाया आप का पटका

द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में चुनावों का बिगुल बज चुका है और आप, भाजपा व कांग्रेस अपना दमखम दिखाने में लगी है। लेकिन इसी बीच द्वारका विधानसभा सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा की नजफगढ़ जिला की उपाध्यक्षा रेखा चौहान व दिग्गज नेता विनय कुमार चौहान ने भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि रेखा चौहान डाबड़ी वार्ड से पूर्व निगम पार्षद भी हैं।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनो को आप का पटका पहलाते हुए कहा कि यह द्वारका विधानसभा के लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि डाबरी वार्ड की पूर्व निगम पार्षद और भाजपा नजफगढ़ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौहान जी एवम् दिग्गज भाजपा नेता विनय कुमार चौहान जी ने आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हे। यह दर्शाता है की आप की नीतियां आम आदमी को नही विरोधी नेताओं को भी अच्छी लग रही हैं। दोनो नेताओं ने कहा वो अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से काफी प्रभावित थे। जिसे देखते हुए उन्होने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होना बेहतर समझा।इस अवसर पर रेखा चौहान ने कहा कि वह सदा आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करती रहेंगी। उन्होने माननीय श्री अरविन्द केजरीवाल जी के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कहा कि अब द्वारका में “दो विनय “ एक हुए, अब विकास कार्य और तेजी से होगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox