द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में चुनावों का बिगुल बज चुका है और आप, भाजपा व कांग्रेस अपना दमखम दिखाने में लगी है। लेकिन इसी बीच द्वारका विधानसभा सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल भाजपा की नजफगढ़ जिला की उपाध्यक्षा रेखा चौहान व दिग्गज नेता विनय कुमार चौहान ने भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि रेखा चौहान डाबड़ी वार्ड से पूर्व निगम पार्षद भी हैं।


आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनो को आप का पटका पहलाते हुए कहा कि यह द्वारका विधानसभा के लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि डाबरी वार्ड की पूर्व निगम पार्षद और भाजपा नजफगढ़ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौहान जी एवम् दिग्गज भाजपा नेता विनय कुमार चौहान जी ने आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हे। यह दर्शाता है की आप की नीतियां आम आदमी को नही विरोधी नेताओं को भी अच्छी लग रही हैं। दोनो नेताओं ने कहा वो अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से काफी प्रभावित थे। जिसे देखते हुए उन्होने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होना बेहतर समझा।इस अवसर पर रेखा चौहान ने कहा कि वह सदा आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करती रहेंगी। उन्होने माननीय श्री अरविन्द केजरीवाल जी के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कहा कि अब द्वारका में “दो विनय “ एक हुए, अब विकास कार्य और तेजी से होगे।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत