नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीएम और पार्टी नेता आतिशी के नामांकन दाखिल करने पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने रोड शो के दौरान कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मुझे 40 लाख रुपये मिल गए हैं। यह राशि देश भर और दिल्ली से करीब 350 लोगों ने दान किया है। मै सभी का आभार व्यक्त करता हॅूं। साथ ही उन्हाने लोगों को आतिशी को भी फंड देने की अपील की।

श्री सिसोदिया ने आतिशी के रोड़ शो में कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि वह मेरी छोटी बहन जैसी हैं। पिछली बार भी मैंने उनके नामांकन में हिस्सा लिया था। पिछले 5 साल चुनौतियों और संघर्षों से भरे रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि अगले पांच साल सफलता से भरे रहें। आज दिल्ली के लोगों के दिलों में शिक्षा एक बड़ा मुद्दा है। चुनाव प्रचार के दौरान हम ऐसे लोगों से मिलते हैं जो हमें बताते हैं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हमने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमने उनसे चुनाव लड़ने के लिए फंड मांगा है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मुझे 40 लाख रुपये मिल गए हैं। यह राशि देश भर और दिल्ली से करीब 350 लोगों ने दान किया है। लोगों को आतिशी को भी फंड देना चाहिए।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत