बच्चों में आत्मविश्वास जगा रही ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों में आत्मविश्वास जगा रही ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लाॅक डाउन में घरों में बंद मासूमों की भूख मिटाने के साथ-साथ नजफगढ़ की ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था उन्हे कोरोना के प्रति लडाई लड़ने के लिए आत्मविश्वास भी जगा रही है। संस्था के चेयरमैन डा. मेसी बच्चों को खाने के दौरान कोरोना हारेगा, हम जीतेंगे गीत गाकर बच्चों व बड़ों को न केवल जागरूक कर रहे है बल्कि कोरोना को हराने के लिए लोगों में विश्वास भी भर रहे है। एचसीआई संस्था रोजाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भोजन के स्टाल लगाकर गरीबों व जरूरतमंदों की हर जरूरत पूरी कर रही है। संस्था रोजाना करीब 2000 लोगों को जनसहयोग से खाना खिला रही है।

ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डा. मेसी बच्चों को खाना बांटते हुए।


                               इस संबंध में संस्था के चेयरमैन डा़ मेसी ने बताया कि पिछले 40 दिन से लगातार उनकी संस्था नजफगढ़ की अलग-अलग कालोनियों व गरीब बस्तियों में तैयार भोजन के स्टाल लगाकर लोगों को भोजन खिला रही है। इस कार्य में समाजसेवी व स्वयंसेवक बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। जो संस्था के हर काम में हमेशा सहयोग करते है। उन्होने बताया कि गर्मी को देखते हुए हम खासकर महिलाओं व बच्चों को पहले खाना परोसते हैं। खाने साथ-साथ बच्चों के साथ मिलकर वह भारत माता की जय, कोरोना हारेगा हम जीतेंगे व हम होगें कामयाब जैसे स्लोगन के नारे लगवाते है तथा सब मिलकर गाना गाते हैं। उन्होने बताया कि इस तरह के माहौल से एक तो लाॅक डाउन का जो प्रेशर बच्चे झेल रहे है वह दूर हो जाता है और दूसरा बच्चे मन लगाकर खाना भी खाते है। लोगों को उनकी यह मुहीम काफी पसंद आ रही है और व्हाट्स ग्रुप पर लोग डा. मेसी की इस मुहीम की काफी प्रंशसा भी कर रहे हैं। डा. मेसी ने कहा कि जब तक देश में लाॅक डाउन है तब तक उनकी संस्था इसी तरह गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी। इसके लिए उन्होने का सहयोग करने वाले हर व्यक्ति का आभार जताया और उन्हे भी कोरोना वारियर्स का नाम दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox