सब्जी की आड़ में करते थे अवैध शराब की सप्लाई, पुलिस ने दबौचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सब्जी की आड़ में करते थे अवैध शराब की सप्लाई, पुलिस ने दबौचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अवैध शराब की सप्लाई को लेकर तस्कर नये-नये तरीके अपना रहे है लेकिन फिर भी पुलिस की पैनी नजर से बच नही पा रहे हैं। कभी तस्कर सप्लाई के लिए एम्बूलेंस का सहारा लेते है तो कभी सब्जी की रिक्शा में तो कभी टैंपों की बाडी में जगह बनाकर शराब सप्लाई करने का जुगाड़ लगा रहे है। शुक्रवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने सब्जी की रिक्शा में शराब तस्करी करने का जुगाड़ बनाकर हरियाणा से दिल्ली में ला रहे अवैध शराब के मामले में दो लोगों को दबौचा है। पुलिस ने आरोपियों से 440 बोतल व 144 पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
                                           इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने बताया कि शुक्रवार को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस को अवैध शराब की सप्लाई करने को लेकर एक सूचना मिली थी जिस पर एसीपी विजय सिंह ने एसएचओ जगतार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और इस मामले पर कार्यवाही आरंभ की। उन्होने बताया कि जब टीम झाड़ौदा गंदा नाला पर गश्त कर रही थी तो दो उन्होने दो रिक्शा देखी जिनमें खीरा भरा हुआ था। पुलिस को उनकी हरकत संदिग्ध लगी और उन्हे रूकने का इशारा किया। जैसे ही पुलिस टीम ने खीरो को पलटा तो उनके नीचे भारी मात्रा में शराब की बोतल भरी नजर आई। लेकिन जैसे ही उनकी पोल खुली तो आरोपी भागने लगे लेकिन मुस्तैद पुलिस ने दोनो को वहीं दबौच लिया। और उन्हे पकड़कर थाने ले आये। तलाशी के दौरान रिक्शा से हरियाणा मार्का एपिसोड क्लासिक व्हीसकी की 230, डबल ब्ल्यू डीलक्स की 110 बोतल व राॅयल ग्रीन के 144 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो हरियाणा से लाकर दिल्ली के मुंडका में मुन्ना नामक व्यक्ति को शराब की सप्लाई करते हैं जिसके उन्हे अच्छे पैसे मिल जाते है। और खुद भी लोगों को शराब बेचते है। पुलिस ने आरोपी सनीदुल इस्लाम पुत्र हुसैन अली निवासी बाबा हरिदास कालोनी मुंडका व सहनुल इस्लाम पुत्र सत्तार अली निवासी बाबा हरिदास कालोनी मंुडका के खिलाफ दिल्ली एक्साईज एक्ट व 188 तथा महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी श्री अलफोंस ने बताया कि अवैध शराब की सप्लाई को लेकर द्वारका पुलिस काफी सतर्क है और रात के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त भी बढा दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox