दुनिया को कोरोना में उलझा कर साउथ चाइना सी में अपनी पकड़ मजबूत बना रहा चीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुनिया को कोरोना में उलझा कर साउथ चाइना सी में अपनी पकड़ मजबूत बना रहा चीन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ देश-विदेश /नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया को कोरोना के जाल में फंसाकर चीन अपने आप को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपनी सीमाओं का विस्तार करने में भी जुट गया है। हालफिलहाल चीन ने अपनी मंशा को पूरा करने के लिए साउथ चाइना सी के करीब 80 द्वीपों के नाम बदलकर अपनी विस्तार वादी नीति की घोषणा कर दी है। जिसकारण अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया, वियतनाम, ताईवान समेत अनेकों देशों की मुश्किले बढ़ गई है। हालांकि अमेरिका व आस्ट्रेलिया पहले ही साउथ चाइना सी में चीन को माकूल जवाब देने के लिए अपने जंगी बेड़े भेज चुके हैं।
                                           इस मुश्किल हालात में जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है और सभी देशों कके लिए इस वक्त सबसे बड़ा दुश्मन है कोरोना बना हुआ है ऐसे में पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है। लेकिन दुनिया भर में कोरोना फैलाने वाला चीन किसी और ही धुन में लगा हुआ है और अपनी विस्तारवादी नीति को फैलाने के लिए चीन का यह सही समय लग रहा है जिसके चलते उसने साउथ चाइना सी (दक्षिणी चीन सागर) में अपनी गतिविधियाँ बढ़ा दी है। चीन हमेशा से कहता रहा है कि दक्षिणी चीन सागर का नाम चीन के नाम पर है इसलिए वो सागर और उस सागर में आने वाले सभी द्वीप उसके है। दक्षिणी चीन सागर के अन्य देशों जापान व वियतनाम के साथ इस बात को लेकर अक्सर तनातनी रहती आई है। इस वक्त जब पूरी दुनिया कोरोना से निपटने में लगी है, चीन ने दक्षिणी चीन सागर में कब्जा करना शुरू कर दिया है. पिछले रविवार को चीन ने साउथ चाइना सी की चीन ने इस सी में 80 जगहों का नाम बदल दिया और इनमें से 25 आइलैंड्स और रीफ्स हैं, जबकि बाकी 55 समुद्र के नीचे के भौगोलिक स्‍ट्रक्‍चर हैं। चीन की इस हरकत के बाद अमेरिका, भारत और फिलिपिन्स, ताइवान की टेंशन बढ़ गई है।
                                       साउथ चाइना सी पर अधिकार जताने से नाराज होकर वियतनाम ने कुछ दिन पहले संयुक्‍त राष्‍ट्र में चीन के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके तीन दिन बाद ही चीनी जहाजों ने एक वियतनामी जहाज को टक्‍कर मार-मार कर डुबो दिया था। पिछले दिनों चीन ने ईस्‍ट चाइना सी में स्थित सेनकाकू आइलैंड्स के पास जापान की समुद्री सीमा में जहाज भेज दिए थे। चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने भी अपने जंगी जहाज उस इलाके में भेज दिए थे। माना जा रहा है कि चीन ये हरकत इसलिए कर रहा है ताकि कोरोना को लेकर उस पर उठ रहे सवालों से ध्यान भटकाया जा सके, जबकि दुनिया ऐसा मान रही है कि चीन ने अपनी साजिशों को कामयाब बनाने के लिए ही कोरोना वायरस को दुनिया में फैलाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox