शराबबंदी पर तेजस्वी का सरकार पर निशाना, कहा- बड़ी मछलियों पर कब होगी कार्रवाई?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शराबबंदी पर तेजस्वी का सरकार पर निशाना, कहा- बड़ी मछलियों पर कब होगी कार्रवाई?

मानसी शर्मा /- बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शराबबंदी का मुद्दा फिर गरमाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि शराबबंदी कानून के तहत सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़ी मछलियां बच रही हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पूछा, “किस बड़े कारोबारी का नाम बताइए जिसे आपने गिरफ्तार किया हो?”शराबबंदी कानून पर उठे इन सवालों ने सदन में तीखी बहस को जन्म दिया।

“स्मार्ट मीटर पर विपक्ष का हल्ला, सरकार ने दी सफाई”

बिहार विधान परिषद में स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा। विपक्ष ने सवाल किया कि गरीब और बीपीएल परिवारों को स्मार्ट मीटर के कारण काफी परेशानी हो रही है। इस पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा, “स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय पूरे देश के लिए लिया गया है। गरीबों को मात्र 1.57 पैसे प्रति यूनिट का बिल देना पड़ता है। साथ ही, सरकार ने 13,345 करोड़ रुपये की सब्सिडी गरीबों को दी है।हालांकि,विपक्ष मंत्री के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आया।

“खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सदन में गरमागरम चर्चा, मंत्री ने पेश किए आंकड़े”

बिहार विधानसभा में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार से सवाल किए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया, “सरकार ने 1,975 सैंपल लिए, जिनमें से 322 अमानक पाए गए। 25 मामलों में कोड केस दर्ज किए गए।हालांकि, मंत्री के इस जवाब से कई सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox