महाराष्ट्र: चुनाव आयोग की एक और बड़ी कार्रवाई, अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की हुई जांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग की एक और बड़ी कार्रवाई, अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की हुई जांच

मानसी शर्मा /- चुनाव आयोग के अधिकारियों की तरफ से लगातार महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसमें तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के बैग के साथ-साथ हेलीकॉप्टर की भी चेकिंग की जा रही है। इसी बीच, शनिवार यानी आज महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की है। कांग्रेस नेता के बैग के साथ उनके हेलीकॉप्टर की भी चेकिंग की गई है।

बता दें, इससे पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना यूबीटी के उद्धव ठाकुरे और NCP(शरद)के प्रमुख शरद पवार के बैग के साथ हेलीकॉप्टकर की भी जांच की गई थी।

झारखंड में हुआ था बवाल

बता दें, इससे एक दिन पहले झारखंड के दौरे पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने से खूह बवाल हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, कल झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था। जिसके बाद उन्हें चुनाव प्रचार के लिए दूसरी जगह भी जाना था।

लेकिन हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति न मिलने से कांग्रेस नेता सवा घंटे तक गोड्डा में ही अटके रहें। जिसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस ने ये आरोप लगाया कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को बीते सवा घंटे से एटीसी की तरफ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।

कांग्रेस उम्मीदवार का BJPपर हमला

इस मामले में महागामा विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि’प्रधानमंत्री देवघर में हैं और सिर्फ इस वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं मिली। हम जानते हैं कि ये प्रोटोकॉल है, लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक इस देश पर शासन किया है। ऐसी घटनाएं किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं होनी चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox