दिल्ली में लगा साधु-संतों का जमावड़ा, “बंटेंगे तो कटेंगे” को लेकर देवकिनंदन ठाकुर ने भरी हुंकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में लगा साधु-संतों का जमावड़ा, “बंटेंगे तो कटेंगे” को लेकर देवकिनंदन ठाकुर ने भरी हुंकार

मानसी शर्मा /-  दिल्ली में इस वक्त साधु-संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। मौका है सनातन धर्म संसद का। इस कार्यक्रम में देशभर के दिग्गज साधु-संत पहुंचे हुए हैं और सरकार स सनातन बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं। बता दें कि पहली धर्म संसद देवकिनंदन ठाकुर महाराज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2024 को दिल्ली और दूसरी 23 जून 2024 को ऋषीकेश में आयोजित की गई थी।

बता दें कि, सनातन धर्म संसद के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। वहीं, सनातन धर्म संसद में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट, अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोर महाराज, चक्रपाणि महाराज, अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य श्रीलोकेश मुनि, इंद्रेश उपाध्याय व अन्य संत मौजूद हैं।

हलाल सर्टिफिकेट कंपनियों का हो बहिष्कारः ठाकुर

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म बोर्ड के माध्यम से गुरुकुल की परंपरा वापस लौटेगी। घटता हुआ हिन्दू भारत के लिए खतरा है, इसलिए हिंदू की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा की मुक्ति के लिए, तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने वालों को कड़ी सजा मिले। इसके लिए बोर्ड के गठन की मांग करते हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हिन्दू बच्चियों के विवाह हिन्दू परिवारों में होना चाहिए, यह नियम बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हलाल सर्टिफिकेट लेकर माल बेचने वाली कंपनियों का बहिष्कार हो।

हिन्दू अपना हक लेकर रहेगाः देवकीनंदन ठाकुर

सनातन धर्म संसद के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने एक नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि कहा- बहुत सह लिया, अब न सहेंगे, हिंदू हक अब लेके रहेंगे। अब हम बटेंगे नहीं और कटेंगे नहीं, जो हमें काटना चाहेंगे उसे देख लेंगे। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जिंदगी जब तक रहेगी फुर्सत न मिलेगी काम से, कुछ समय निकालिए, जिसमें प्रेम करिए प्रभु राम से। वहीं, जैन मुनी श्री लोकेळ मुनि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म बोर्ड देश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज सनातन के साथ हर वक्त खड़ा रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox