उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, सुखबीर सिंह बादल ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, सुखबीर सिंह बादल ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

मानसी शर्मा /-  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके साथ उन्होंने समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने किया पोस्ट

वहीं, पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।’

2008 में बने थे पार्टी के अध्यक्ष

बता दें, सुखबीर सिंह बादल साल 2008 में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष बने थे। यानी उन्होंने 16 साल और दो महीने तक पार्टी की कमान संभाली। इससे पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी।

बता दें, सुखबीर सिंह बादल पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा एक ऐसे समय में दिया है, जब राज्य में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने है। पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होने है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox