राजस्थान उपचुनाव के बीच निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को मारा थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान उपचुनाव के बीच निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को मारा थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला?

मानसी शर्मा /- इस समय राजस्थानमें 7विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे है। लेकिन इसी बीच, राज्य से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवल उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि इस सीट से नरेश मीणा नाम के प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने SDM अमित चौथरी को थप्पड़ जड़ा है।

किसके पास कितनी सीटें?

बता दें, राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ में आज मतदान हो रहा है। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित होने हैं। इन 7 सीटों में से 4 सीटे कांग्रेस के पास है। इसके अलावा 1-1 सीट बीजेपी, बीएपी आरएलपी के पास है।

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?

दो सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों कांग्रेस के जुबैर खान रामगढ़ से और बीजेपी के अमृतलाल मीना (सलूंबर) के निधन के कारण हो रहे हैं। वहीं, बचे 5 निर्वाचन क्षेत्रों में विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। जिसकी वजह से राज्य में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

बता दें, राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला को झुंझुनू से, हरीश चंद्र मीना देवली-उनियारा से, मुरारी लाल मीना दसाऊ से, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल खींवसर से और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक राजकुमार रोत को चोरासी से चुना गया हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox