घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा खत्म, न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा खत्म, न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा

मानसी शर्मा /-   12 साल बाद एक बार फिर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। वो भी घरेलू जमीन पर। इस मैच में भारत को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने भारतीय जमीन पर इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाई है। बता दें कि दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा था।

जीत का सिलसिला खत्म                      

बता दें कि इससे पहले भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थी। जिसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका समेत तमाम दिग्गज टीमों को हराया था। वहीं, आखिरी बार भारत इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज हारी थी। बता दें कि, साल 2012 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी। उस वक्त भारत को टेस्ट सीरीज गंवाना पड़ा था।

जानें पुणे टेस्ट का हाल              

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाए थे। वहीं भारत ने पहली पारी में 156 रन बनाए थे। जिसके कारण न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रनों की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 255 रन बनाए। इस तरह से भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य था लेकिन, भारतीय टीम 245 रनों पर सीमट गई। इस मैच में भारत को 113 रनों से हार का सामन करना पड़ा।            

36 साल का सूखा खत्म        

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा जीत का सूखा खत्म किया था। क्योंकि 36 साल बाद किवी टीम भारत में कोई टेस्ट मैच जीतने में सफल रही थी। गौरतलब है कि, पहले टेस्ट मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला गया। इस मैच को जीतते ही न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि किवी टीम भारत में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी थी लेकिन, अब न्यूजीलैंड ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox