मानसी शर्मा /- पंजाब के लुधियाना से सामने आया है जहां चोरों ने महिला जज के घर को निशाना बनाया है आपको बता दें कि महिला जज छुट्टी पर थीं और वह अपने घर से बाहर निकली थीं तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन के गहने चुरा लिए और वे एलईडी और अन्य सामान लेकर भाग गए। 10तारीख को जब महिला जज अपने घर पहुंची तो उनके घर के दरवाजे टूटे हुए थे और काफी सामान गायब था। जिसके बाद संबंधित थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में बात करते हुए एसीपी आकर्षि जैन ने कहा कि कल 10 तारीख को उन्हें सूचना मिली कि मैडम जज के घर में चोरी हो गई है, जिसके बाद वह मौके पर गए और पता चला कि उनका मोबाइल फोन एलईडी और आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अभी जांच जारी है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया