आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

मानसी शर्मा /- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को योजना में शामिल किए जाने का ऐलान किया था।

आयुष्मान भारत योजना

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी आयुष्मान भारत योजना में और भी पैकेज शामिल करने की तैयारी कर रही है। इनमें खासतौर से ऐसी बीमारियां शामिल हैं, जिनका शिकार उम्र के चलते बुजुर्ग हो जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि योजना में विस्तार के बाद लाभार्थियों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है। आपको बता दें, फिलहाल, इस योजना में 25 हेल्थ पैकेज शामिल हैं।

मेडिकल एक्सपर्ट्स की कमेटी

मेडिकल एक्सपर्ट्स की अगुवाई वाली एक कमेटी AB-PMJAY की नियमित रूप से समीक्षा करती है। इस योजना में एक सब ग्रुप पर खास फोकस किया जा रहा है। कमेटी बुजुर्गों को प्रभावित करने वाली स्वास्थ्य परेशानियों को लेकर काम करेगी। एक ऐसी बीमारियां, जिनमें बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। इसलिए कमेटी एक ऐसा पैकेज तैयार करने की कोशिश में है, जिसमें बुजुर्गों को सही समय पर इलाज मिल सके।

बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे पैकेज

एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, कैंसर, अल्जाइमर और डिमेंशिया उन स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हैं, जिनका सामना कई बुजुर्ग करते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, संभावनाएं हैं कि बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे पैकेज में इन बीमारियों और जटिलताओं के इलाज को शामिल किया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड की शुरुआत साल 2018 में शुरू हुई थी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और इससे ज्यादा उम्र के किसी भी आयवर्ग वाले सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox