कोरोना से जंग में रूसी कंपनी ने पीएम केयर फंड में दान दिये 2 मिलियन डालर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से जंग में रूसी कंपनी ने पीएम केयर फंड में दान दिये 2 मिलियन डालर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे बढता ही जा रहा है। सीमित संसाधन और कोरोना से बढ़ते मरीजों की संख्या ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर फंड में देशवासियों से दान देने की अपील की थी जिसके चलते महामारी कोरोना से मुकाबले में सरकार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर आम आदमी तक हर कोई अपना सहयोग दे रहा है। लेकिन अब इस कड़ी में भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी शामिल हो गए हैं। दरअसल रूसी सरकार की मुख्य रक्षा निर्यात संस्था रोसोबोरोनेक्सपोर्ट ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए गठित पीएम केयर फंड में 2 मिलियन डॉलर की राशि दान की है। आपको बता दें कि कोरोना से जंग में पीएम केयर फंड में योगदान देना वाली रोसोबोरोनेक्सपोर्ट पहली विदेशी कंपनी है जो खुले दिल से आगे आई है।
                                         गौरतलब है कि भारतीय सरकार ने घोषणा की थी कि पीएम केयर फंड एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट होने के नाते भारत और विदेश से “महामारी की अभूतपूर्व प्रकृति को ध्यान में रखते हुए” योगदान स्वीकार करेगा। जिसके चलते रोसोबोरोनेक्सपोर्ट की तरफ से भारत सरकार द्वारा स्थापित सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशंस फंड या पीएम केयर फंड में यह दान चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से दिया गया है। रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूसी सरकार का हिस्सा है और भारत को दान देने की उसकी घोषणा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ होते संबंधों को दर्शाते हैं। पिछले महीने भारतीय पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कोविड-19 संकट पर बात की थी। इसके बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और रूसी उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के बीच भी बातचीत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों में फंसे हुए एक-दूसरे के नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने में घनिष्ठ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि भारत परंपरागत रूप से रोसोबोरोनएक्सपोर्ट का प्रमुख साझेदार रहा है। अब इस मुश्किल वक्त में कंपनी मानवीय उद्देश्य के लिए उसकी मदद कर रही है। कोरोना से लड़ाई के लिए कंपनी की तरफ से भारत को 2 मिलियन डॉलर की राशि दान स्वरूप दी गई है। यह इस महामारी से मुकाबले में हमारी एकजुटता को प्रदर्शित करता है। यहां बता दें कि रोसोबोरोनेक्सपोर्ट और भारत के बीच आखिरी बड़ा सौदा अक्टूबर, 2018 में एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के लिए हुआ था। मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने पीएम केयर फंड का व्यापक पैमाने पर प्रचार किया था, ताकि कोरोना से लड़ाई में आर्थिक पक्ष को और भी मजबूत किया जा सके। इसी के मद्देनजर रोसोबोरोनेक्सपोर्ट ने भारत को 2 मिलियन डॉलर की राशि दान की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox