कोरोना संकट से सिर्फ वैक्सीन ही दिला सकती है छुटकारा-यूएन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना संकट से सिर्फ वैक्सीन ही दिला सकती है छुटकारा-यूएन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व में कोरोना के संकट को देखते हुए यूएन अध्यक्ष ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होने कोरोना के खिलाफ यूएन की लड़ाई जारी रहने और उसके खात्मे के लिए हर संभव प्रयास करने का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कोरोना संकट से सिर्फ वैक्सीन ही छुटकारा दिला सकती है जिसके लिए यूएन प्रयासरत है और ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि साल के अंत तक यह वैक्सीन बनकर तैयार हो जायेगी। हालांकि कोरोना के मरीजों की संख्या दुनिया भर में 20 लाख से अधिक जा पहुंची है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख का बयान चैंकाने वाला है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना संकट पर बयान जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 का टीका ही एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है जो दुनिया में सामान्य स्थिति ला सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक टीका विकसित हो जाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा कि एक सुरक्षित और प्रभावी टीका ही इसकार एकमात्र ईलाज हो सकता है , जो दुनिया को सामान्य स्थिति में लौटा सकता है और लाखों लोगों की जान बचाने के साथ-साथ खरबों डॉलर भी बचा सकता है। उन्होंने इसके त्वरित विकास और सभी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक लाभ होगा और इससे हम महामारी को नियंत्रित कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रयास की आवश्यकता है कि 2020 के अंत तक इस तरह के टीका की विश्वभर में पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय हितधारक एक सामंजस्यपूर्ण, एकीकृत और प्रभावी दृष्टिकोण से काम कर पाएं.’’ उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से, संयुक्त राष्ट्र 47 अफ्रीकी देशों को कोविड-19 की जांच सुविधा प्रदान करने में सक्षम रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महामारी के परिणामों को कम करने के लिए कई अफ्रीकी सरकारों के प्रयासों की भी प्रशंसा भी की है। यहां बता दें दुनियाभर में फैले कोरोना ने अपनी चपेट में अब तक 2,084,022 लोगों को ले लिया है। वहीं विश्व में इस महामारी से 134,669 लोगों की मौत हो चुकी है।.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox