पंजाब/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में भगवंत मान सरकार ने बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 7 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी नहीं मिलेगी। बैठक में पेट्रोल की कीमत 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
इस निर्णय की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। यह कदम राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया है।
वित्त मंत्री ने मार्च में पेश किए गए बजट के दौरान अनुमान जताया था कि 2024-25 तक राज्य का कर्ज 3.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो कि राज्य के कुल जीडीपी (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का 46 प्रतिशत से अधिक है। आर्थिक स्थिति की वजह से राज्य सरकार ने जुलाई में 16वें वित्त आयोग से 1.32 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार