कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स घटना को लेकर देशभर में आक्रोश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स घटना को लेकर देशभर में आक्रोश

-BJP ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की, सुकांत मजूमदार ने पूर्व प्रिंसिपल पर आरोप लगाया

कोलकाता/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना ने देशभर में गहरा आक्रोश फैला दिया है। इस घटना ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले का एक और मौका दे दिया है। BJP नेताओं ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है और मामले में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने का दबाव बना रहे हैं।

सुकांत मजूमदार का गंभीर आरोप

गुरुवार (5 सितंबर) को बंगाल BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता रेप और मर्डर केस के एक दिन बाद, संदीप घोष ने सबूतों को छिपाने के प्रयास किए। मजूमदार ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आदेश की कॉपी भी साझा की। उनका आरोप है कि संदीप घोष ने 10 अगस्त को, यानी पीड़िता की मौत के अगले दिन, सेमिनार हॉल के पास रेनोवेशन का आदेश दिया, जो घटना स्थल था।

लेटर में क्या था?

सुकांत मजूमदार ने X पर एक लेटर भी साझा किया, जिसमें पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने पीडब्लूडी के इंजीनियर को निर्देशित किया था। लेटर में लिखा था, ‘अस्पताल के विभिन्न विभागों में डॉक्टरों के कमरे और अटैच्ड टॉयलेट्स की कमी है। रेजीडेंट डॉक्टरों की मांग को ध्यान में रखते हुए तुरंत आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।’

ममता बनर्जी पर निशाना

सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर भी सीधा हमला किया, X पर लिखते हुए कहा, ‘यह पत्र साबित करता है कि पीड़िता की मौत के अगले दिन सेमिनार हॉल को ध्वस्त कर दिया गया, ताकि साक्ष्य नष्ट हो सकें। यह सब स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बिना नहीं हो सकता।’

पुलिस पदक वापस लेने की मांग

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को दिए गए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक को वापस लिया जाए। अधिकारी का कहना है कि इन पदकों को जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर कमियों के चलते यह कदम उठाया जाना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox