पंजाब सरकार ने बिजली पर सब्सिडी वापस ली, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब सरकार ने बिजली पर सब्सिडी वापस ली, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

पंजाब/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में भगवंत मान सरकार ने बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 7 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी नहीं मिलेगी। बैठक में पेट्रोल की कीमत 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।

इस निर्णय की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। यह कदम राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया है।

वित्त मंत्री ने मार्च में पेश किए गए बजट के दौरान अनुमान जताया था कि 2024-25 तक राज्य का कर्ज 3.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो कि राज्य के कुल जीडीपी (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का 46 प्रतिशत से अधिक है। आर्थिक स्थिति की वजह से राज्य सरकार ने जुलाई में 16वें वित्त आयोग से 1.32 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox