नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की फेम एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के चलते उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मुश्किलों और इलाज की जानकारी साझा की है।
हिना ने सोशल मीडिया पर म्यूकोसाइटिस के बारे में किया खुलासा
हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे म्यूकोसाइटिस हो गया है। हालांकि, मैं इसमें डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ नहीं कर रही हूं। इलाज के लिए डॉक्टर ही सब कुछ बता रहे हैं।” उन्होंने फॉलोअर्स से सलाह मांगी और लिखा कि वह बहुत मुश्किलों का सामना कर रही हैं और उनकी दुआ की जरूरत है।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, फैंस ने हिना को माउथवॉश का उपयोग करने और हाइड्रेटेड रहने के लिए नींबू के रस और दही के पानी जैसे ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है। म्यूकोसाइटिस, जो आमतौर पर कीमोथेरेपी के 7-10 दिनों बाद शुरू होती है, में मुंह और आंत में सूजन और दर्द होता है। सही इलाज से यह बीमारी 10 से 15 दिनों में ठीक हो जाती है।
हिना खान ने अब तक अपनी 8 कीमोथेरेपी सत्रों में से 5 सत्र पूरे किए हैं। इस कठिन समय में उन्हें अपनी मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का पूरा समर्थन मिल रहा है।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”