नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के सोनीपत में मयूर विहार इलाके में बदमाशों ने दिन दहाड़े पटवारी का अपहरण कर सनसनी फैला दी। पटवारी ओमप्रकाश मलिक की गाड़ी को कुछ कार सवार बदमाशों ने रोककर हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया और उनके परिवार से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांग की। परिजनों ने मुश्किल से 19 लाख रुपए जुटाए, जिसे लेकर बदमाश पटवारी को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पटवारी एसोसिएशन ने सुरक्षा की मांग की
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्राइम ब्रांच की टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद पटवारी एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है और एसोसिएशन के प्रधान सन्नी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत