राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: साउथ सिनेमा का जलवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024: साउथ सिनेमा का जलवा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- इस साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, की घोषणा हो चुकी है। इस बार साउथ सिनेमा का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आया है। मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है, और फिल्म को विशेष सराहना भी प्राप्त हुई है। साउथ सिनेमा की अन्य फिल्मों को भी सम्मानित किया गया है। ‘कधिकन’ और ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1’ को उनकी भाषाओं में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है। ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के लिए मिला है। इस बार नेशनल अवार्ड्स में साउथ सिनेमा का जलवा देखने को मिला है।

विनर के नामों की लिस्ट:

  • बेस्ट फीचर फिल्म – अट्टम
  • बेस्ट एक्ट्रेस – नित्या मेनन और मानसी पारेख
  • बेस्ट अभिनेता – ऋषभ शेट्टी
  • बेस्ट डायरेक्टर – सूरज बड़जात्या
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – नीना गुप्ता
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पवन मल्होत्रा
  • बेस्ट फीचर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट – कांतारा
  • बेस्ट डेब्यू – फ़ौजा, प्रमोद कुमार
  • बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेल्लाक्का
  • बेस्ट तमिल फ़िल्म – PS1
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – KGF2
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय2
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर

इस साल के पुरस्कारों ने साउथ सिनेमा की विविधता और गहराई को सामने लाया है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की समृद्धि को दर्शाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox