
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- इस साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, की घोषणा हो चुकी है। इस बार साउथ सिनेमा का दबदबा स्पष्ट रूप से नजर आया है। मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है, और फिल्म को विशेष सराहना भी प्राप्त हुई है। साउथ सिनेमा की अन्य फिल्मों को भी सम्मानित किया गया है। ‘कधिकन’ और ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1’ को उनकी भाषाओं में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है। ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1’ के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के लिए मिला है। इस बार नेशनल अवार्ड्स में साउथ सिनेमा का जलवा देखने को मिला है।
विनर के नामों की लिस्ट:
- बेस्ट फीचर फिल्म – अट्टम
- बेस्ट एक्ट्रेस – नित्या मेनन और मानसी पारेख
- बेस्ट अभिनेता – ऋषभ शेट्टी
- बेस्ट डायरेक्टर – सूरज बड़जात्या
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – नीना गुप्ता
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पवन मल्होत्रा
- बेस्ट फीचर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट – कांतारा
- बेस्ट डेब्यू – फ़ौजा, प्रमोद कुमार
- बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेल्लाक्का
- बेस्ट तमिल फ़िल्म – PS1
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म – KGF2
- बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय2
- बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर
इस साल के पुरस्कारों ने साउथ सिनेमा की विविधता और गहराई को सामने लाया है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की समृद्धि को दर्शाता है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार