
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “मैंने जिस उमंग से पेरिस के लिए आपकी विदाई की थी, उसी उमंग से मैं आज आपका फिर से स्वागत करता हूं। मेरे देश के खिलाड़ी मेरे देश के लिए खेलते हैं, और वे कभी नहीं चाहेंगे कि मेरे देश को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचे। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।”
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक को भारत के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें बने रिकॉर्ड देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे। उन्होंने विशेष रूप से मनु भाकर, नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट के उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मनु भाकर ने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीतकर नया इतिहास रचा, नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, और विनेश फोगाट ने कुश्ती में फाइनल तक पहुंचकर देश का मान बढ़ाया।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा, “मैं जिस उमंग से पेरिस के लिए विदाई दी थी, उतनी ही उमंग से मैं आज आप सभी का स्वागत कर रहा हूं। इसका कारण सिर्फ मेडल की संख्या नहीं है, बल्कि आपके हौसले और अनुशासन की तारीफ है। यह सुनकर मुझे बहुत गर्व होता है।”





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव