44 साल बाद ओलंपिक जीतने का टूटा सपना, ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का स्पेन से होगा मुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

44 साल बाद ओलंपिक जीतने का टूटा सपना, ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का स्पेन से होगा मुकाबला

-भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सेमी फाइनल में हुआ हार से सामना

पेरिस ओलंपिक/नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल के लिए 6 अगस्त को स्पेन के साथ मुकाबला खेलना होगा। वहीं, दूसरी तरफ जर्मनी की टीम 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।  

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की शुरूआत शानदार रही। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (7वें मिनट) में गोल करके टीम तो बढ़त दिला दी, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। जर्मनी के लिए गोंजालो पेइलाट (18वें  मिनट),गोल कर स्कोर बराबरी पर कर दिया। इसके बाद क्रिस्टोफर रूहर (27वें मिनट) में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत की तरफ से सुखजीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल दाग कर स्कोर एक फिर बराबरी पर आ गया। इसके बाद मार्को मिल्टकाऊ (54वें मिनट) ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

1980 में मोस्को ओलंपिक में भारत ने जीता था गोल्ड

जर्मनी के साथ मुकाबले में मिली हार से भारत का 44 साल बाद ओलंपिक जीतने का सपना टूट गया। टीम इंडिया ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपना नाम किया था। हालांकि भारत के पास अब लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने का जरूर चांस है। लेकिन इसके लिए उसे स्पेन को हराना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox