
पेरिस ओलंपिक/नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हरा दिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल के लिए 6 अगस्त को स्पेन के साथ मुकाबला खेलना होगा। वहीं, दूसरी तरफ जर्मनी की टीम 8 अगस्त को होने वाले फाइनल में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की शुरूआत शानदार रही। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (7वें मिनट) में गोल करके टीम तो बढ़त दिला दी, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। जर्मनी के लिए गोंजालो पेइलाट (18वें मिनट),गोल कर स्कोर बराबरी पर कर दिया। इसके बाद क्रिस्टोफर रूहर (27वें मिनट) में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत की तरफ से सुखजीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल दाग कर स्कोर एक फिर बराबरी पर आ गया। इसके बाद मार्को मिल्टकाऊ (54वें मिनट) ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।
1980 में मोस्को ओलंपिक में भारत ने जीता था गोल्ड
जर्मनी के साथ मुकाबले में मिली हार से भारत का 44 साल बाद ओलंपिक जीतने का सपना टूट गया। टीम इंडिया ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपना नाम किया था। हालांकि भारत के पास अब लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने का जरूर चांस है। लेकिन इसके लिए उसे स्पेन को हराना होगा।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव