
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- देश के पहाड़ी हिस्सों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर बारिश हो रही है। कहीं बाढ़ का सैलाब है तो कहीं भूस्खलन से तबाही मची है। अगस्त के महीने में देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग (IMD) ने 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, मेघालय और ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के मौसम की जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो कभी भारी तो कभी मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 अगस्त तक दिल्ली में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।





More Stories
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में