
पेरिस ओलंपिक/नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल क्वालीफाइ कर एक रजत पदक पक्का किया। फाइनल में जाते ही विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया। ओलंपिक के इतिहास में आज तक किसी भी महिला पहलवान ने कुश्ती के फाइनल में जगह नहीं बनाई थी। पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच इतिहास रच दिया।
कंगना ने दिया अपना रिएक्शन
विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचते ही मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टा पर एक स्टोरी में लिखा, ‘भारत को उसका पहला गोल्ड मिलने की दुआ कर रही हूं. विनेश फोगाट ने एक वक्त पर आदोंलन में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। इसके बावजूद उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्हें बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सहूलियत मिलीं। यही लोकतंत्र और एक बढ़िया लीडर की खूबसूरती है।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काफी समय रेसलिंग से दूर भी रहीं। इतना कुछ होने के बाद विनेश फोगाट ने ओलंपिक में धमाल मचा दिया।





More Stories
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”