नजफगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा एक कुख्यात चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा एक कुख्यात चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक व्यक्ति का पर्स छीन कर भाग रहे तीन चोरों में से पुलिस ने एक कुख्यात चोर को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोर की पहचान सुमित पुत्र महक सिंह निवासी अर्जुनपार्क के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी से चुराया गया पर्स भी बरामद कर लिया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में चोरी व हत्या की कोशिश के सात मामले दर्ज हैं।

पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात चोर व चोरी का सामान

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार नजफगढ़ थाना क्षेत्र में एसआई रविन्द्र व सिपाही मुकेश स्पेशल गश्त कर रहे थे तभी उन्होने अर्जुन पार्क की एक गली में दो मोटरसाईकिल व कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े देखे। जैसे ही पुलिस उस अंधेरी गली में घुसी तो चोरों ने वहां से भागना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एक व्यक्ति जोर-जोर से शोर मचाता उनके पीछे भागने लगा कि वे लोग उसका पर्स छीनकर भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने एक चोर का पीछा किया और उसे पर्स के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि उक्त युवक कुख्यात चोर अमित है जिसपर पहले से ही नजफगढ़, छावला व रनहौला थानों में चोरी व हत्या की कोशिश के सात मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि इसके दोनो साथी भी जल्द ही पकड़ लिये जायेंगे। उनकी तलाश जारी है और क्षेत्र में हुई कई अन्य वारदातों का भी आरोपी से खुलासा हो सकता है। उपायुक्त ने पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox